रजिस्ट्री ऑफिस में फाइल चोर गिरोह का जाल, अब एसआईटी खोलेगी बड़े खेल का राज
कटिहार, मई 3 -- कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार रजिस्ट्री कार्यालय में दस्तावेज चोरी कांड ने अब एक बड़े भू-माफिया नेटवर्क की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कोई साधारण चोरी नहीं, बल्कि जमीन हड़पने के लिए सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा संगठित गिरोह का खेल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब एसआईटी गठित कर पूरे नेटवर्क की जांच की तैयारी तेज कर दी गई है। कटिहार पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे यह मामला कटिहार से निकलकर पटना समेत बिहार के कई जिलों तक फैलता नजर आ रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रजिस्ट्री कार्यालयों के रिकॉर्ड रूम को निशाना बनाकर जमीन संबंधी मूल दस्तावेज गायब किए जाते थे और फिर फर्जी कागजात के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री या कब्जे का खेल खेला जाता था। कांड के अनुसंधान के पहली चरण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.