मथुरा, मई 7 -- मांट तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में एक बैनामा को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि कार्यालय के बाहर पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। थाने के गांव मिरताना का व्यक्ति रिटायर्ड फौजी है। नौकरी के दौरान उसने बचत कर पैसा एकत्रित किया और उस पैसे से अपनी पत्नी के नाम मांट में राया रोड पर एक 100 गज का प्लॉट खरीदा था। फौज से रिटायर होने के बाद पति-पत्नी में मतभेद होने लगे और पिछले कुछ दिनों से पत्नी अलग रह रही थी। कई दिनों से वह अपने नाम के उस प्लॉट को बेचने की फिराक में थी। गुरुवार को सुबह पत्नी प्लॉट का बैनामा करने मांट सब रजिस्ट्रार के कार्यालय आ गई। यहां पानीगांव के व्यक्ति के नाम बैनामा करने के लिए एक अधिवक्ता के यहां जरूरी दस्तावेज भी पूरे हो गए। दोपहर को इसकी भनक लगते ही पति, उसकी मां, भाई व अ...