मुरादाबाद, जून 12 -- रजिस्ट्री ऑफिस कें निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वही मांगों को लेकर एसडीएम बिलारी को ज्ञापन भी सौंपा। पंजीकरण व्यवस्था और रजिस्ट्री प्रक्रिया के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को तहसील के अधिवक्ताओं में प्रदर्शन किया, इस व्यवस्था के लागू होने से अधिवक्ताओं के आगे आजीविका संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने मांग उठाई कि पंजीकरण व्यवस्था व निजीकरण प्रस्ताल वापस लिया जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह से वकीलों और स्टांप वेंडरों सहित हजारों लोगों का रोजगार छिन जाएगा। इसके अलावा निजु कंपनी के द्वारा मनमाना शुल्क वसूले जाने की आशंका। जिससें जनता पर भारी बोझ पड़ेगा। यह भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में मुख्य ...