कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर। सिविल लाइंस स्थित निबंधन भवन (रजिस्ट्री ऑफिस) में अब लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए सीढ़ी या संकरे रास्तों में खड़े होकर इंतजार नहीं करना होगा। भवन में 140 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। बुधवार को विधायक नीलिमा कटियार ने अनुरक्षित कार्यालय भवन, नवनिर्मित अभिलेखागार एवं प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि दान विलेख, विभाजन विलेख, किरायेदारी विलेख तथा महिलाओं को स्टाम्प शुल्क में विशेष छूट दी जा रही है। दान विलेख एवं विभाजन विलेख में महज पांच हजार रुपये के न्यूनतम स्टाम्प शुल्क के माध्यम से वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवादों का समाधान किया जा रहा है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.