सहारनपुर, अप्रैल 16 -- जिले के रजिस्ट्री कार्यालयों के खुलने का समय 19 अप्रैल से बदल जाएगा। स्टांप एवं पंजीकरण विभाग की नई व्यवस्था के तहत, अब रात 8 बजे तक और रविवार को भी बैनामे हुआ करेंगे। एआईजी स्टांप बृजेश एस चौधरी ने बताया कि सदर क्षेत्र के 3 में से एक सब रजिस्ट्रार सेकंड का कार्यालय रोजाना दोपहर एक बजे से रात 8 बजे तक खुला करेगा। जबकि फर्स्ट और थर्ड सब रजिस्ट्रार कार्यालय पूर्व की भांति, सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही खुला करेंगे। यही नहीं, रविवार को भी रजिस्ट्री कार्य हुआ करेगा। इसके लिए फर्स्ट और थर्ड कार्यालय क्रमवार खुला करेंगे। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री कराने वालों की उमड़ी भीड़, दफ्तर में हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.