रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ बैनामा लेखकों ने की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
हापुड़, जून 22 -- तहसील सदर में तीन बैनामा लेखक समेत पांच लोगों ने रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी अभिलेखों को फाड़ कर सरकारी कुर्सी व अन्य सम्पत्ति तोड़कर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित रजिस्ट्रार कानूनगो की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहसील सदर में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भूदेव शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 20 जून की शाम को वह अपने कार्यालय में सरकारी काम कर रहे थे, तभी तहसील के बैनामा लेखक ग्राम अब्दुल्लापुर बसंतपुर उर्फ फरीदपुर गोयना निवासी राजकुमार, ग्राम उपैड़ा निवासी सुरेंद्र, ग्राम लुखराड़ा निवासी उमेश के साथ दो अन्य व्यक्ति उसे आफिस में आए। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्रार कानूनो के साथ बैनामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.