रजिस्ट्रार और परीक्षा विभाग विवाद की जांच शुरू
भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में मई के दूसरे हफ्ते में रजिस्ट्रार और परीक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच हुए हाई-प्रोफाइल विवाद की जांच शुरू हो गई है। प्रभारी कुलपति के निर्देश पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिससे सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। इस कमेटी में प्रो. सुदामा यादव (संयोजक), डॉ. इकबाल अहमद और डॉ. पूर्णेन्दु शेखर शामिल हैं।
जांच की प्रक्रिया यह कार्रवाई डिप्टी परीक्षा नियंत्रक और नोडल अधिकारी द्वारा लोकभवन में की गई शिकायत के बाद शुरू हुई है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके संज्ञान में आने के बाद राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को जांच के आदेश दिए थे। अधिसूचना के अनुसार, कमेटी को निष्पक्षता बरतते हुए सभी पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.