रजिस्टार हत्याकांड : नामजद आरोपी हेमंत पांडे ने कोर्ट में किया सरेंडर
रामगढ़, जुलाई 6 -- मांडू। निज प्रतिनिधि। बलसागरा के चर्चित जमीन विवाद हत्याकांड में नामजद आरोपी हेमंत कुमार पांडे ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि मांडू पुलिस की लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के दबाव के कारण आरोपी ने अदालत में सरेंडर किया। गौरतलब है कि बलसागरा में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान बालेश्वर पटेल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर मांडू थाना में 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें हेमंत कुमार पांडे भी आरोपी है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। यह भी पढ़ें- Gaya News: फतेहपुर में दो साल से फरार हत्या का आरोपी नेपाली चौहान गिरफ्तार इसके बाद तीन आरोपी फरार चल रहे थे। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.