बरेली, अप्रैल 15 -- जमीन संबंधी विवादों को गंभीरता से लेकर थानों के रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा है कि पुलिस और राजस्व की टीम संयुक्त रूप से इन मामलों में कार्रवाई करे। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को जमीन संबंधी विवादों को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जमीनी विवाद कई बार बड़ा रूप ले लेते हैं। ऐसे में जमीन से संबंधित हर विवाद थाने के रजिस्टर में दर्ज किया जाए और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर उनका निस्तारण किया जाए। अगर थाना स्तर पर समाधान न हो तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाए। इसके लिए उन्होंने सभी थानों में टीमें भी गठित करने के निर्देश दिए हैं। सभी सीओ को क्षेत्रीय एसडीएम के साथ इस संबंध में हर महीने कम से कम दो बार मीटिंग करने के भी निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.