हमीरपुर, फरवरी 28 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। सिंचाई विभाग की बंधी को ध्वस्त करके मकान दुकान बनाने वालों को सिंचाई विभाग ने सीधे नोटिस देने के उपरांत रजिस्टर्ड डाक से नोटिस पहुंचाया है। इससे लोगों की धड़कने बढ़ गई हैं। नोटिस की अवधि 6 मार्च को समाप्त हो रही है। इसके बाद सिंचाई विभाग क्या कदम उठाएगा यह अभी तय नहीं है। कस्बे में सिंचाई विभाग महोबा की बंधी संख्या दो है। इस बंधी को 70 के दशक में सिंचाई विभाग ने बनाया था। दो दशक पूर्व लोगों ने इस बंधी को ध्वस्त करके आलीशान मकान व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि बना रखे हैं। इसको खाली कराने के लिए सरीला तहसील के रहटियां गांव के निवासी श्यामबाबू यादव ने 2021 में उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल करके बंधी के अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए सिंचाई विभाग महोबा से रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.