देहरादून, फरवरी 28 -- देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की प्रथम महिला अध्यक्ष रहीं रजिया बेग के पुनः काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी हैं। शनिवार को धस्माना ने देहरादून कचहरी पहुंचकर रजिया बेग को पुष्पगुच्छ भेंट किया। उन्होंने बार काउंसिल के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को भी अपनी बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, महानगर महामंत्री आनंद सिंह पुंडीर, एडवोकेट अल्पना जदली और एडवोकेट दानिश अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.