बरेली, अगस्त 24 -- बरेली। हरदोई की रजिया ने प्रेम प्रसंग के बाद फरीदपुर के तोताराम संग शादी कर ली और अपना नाम गौरी रख लिया। सुभाषनगर में अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने उनका विवाह संपन्न कराया। फरीदपुर के गांव दीपपुर तिरहा निवासी तोताराम चार साल पहले जयपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वहीं, हरदोई में सांडी के मोहल्ला नौशहरा की रहने वाली रजिया का परिवार भी मजदूरी करता था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और मोबाइल पर बात करते-करते दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों ने शादी करके साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। तोताराम ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि रजिया की हिंदू धर्म में आस्था है और वह भगवान शिव की पूजा करना चाहती हैं। यह भी पढ़ें- तोताराम की मोहब्बत में दीवानी हुई मुस्लिम युवती, सात फेरे लेकर रजिया से बन...