फिरोजाबाद, मार्च 26 -- थाना रजावली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से महिलाओ एवं बालिकाओ पर कमेंट करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है। थाना रजावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर महिलाओ एवं बालिकाओ पर कमेंट करने वाले तीन मनचलों को अलग अलग स्थानों से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नीटू उर्फ भोला पुत्र छत्रपाल निवासी रजावली, सतीश पुत्र कन्हैयालाल निवासी नगलाबीच, सतीश पुत्र राधेश्याम निवासी मौहल्ला होली ग्राम रुनकता सिकंदरा आगरा बताया है। तीनों को पुलिस ने जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.