फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- आगामी त्योहारों एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना रजावली पुलिस ने क्षेत्र के डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 27 लोगों को नोटिस थमाए हैं। यह कार्रवाई वर्ष 2026 की डीजे सूची के अंतर्गत की गई है। पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार नगला बीच, जरारा, नगला सिकंदर, इमलिया, रामगढ़, राजमल, गंगापुर, हदीगढ़, मोहब्बली, कटकी, लखनई सहित विभिन्न गांवों के डीजे संचालकों को मंगलवार को नोटिस दिए गए। सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना अनुमति डीजे संचालन न करें और ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.