पीलीभीत, जनवरी 22 -- पूरनपुर। व्यापारियों के स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का विरोध करने पर कार्य बंद कर दिया गया था। बुधवार को भी मीटर लगाने के कार्य को गति नहीं मिल सकी। गुरुवार से सभी उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जांएगे। नगर के मोहल्ला रजागंज में मंगलवार को टीम स्मार्ट बिजली मीटर लगा रही थी। जानकारी लगते ही कई व्यापारी मौके पर पहंुच गए। उन्होंने स्मार्ट मीटर स्वेच्छा से लगवाने का नियम बताया। इस दौरान व्यापारियों ने मीटर हटवा दिए थे। उसके बाद मीटर लगाने का काम बंद कर दिया गया। इसको लेकर पीलीभीत में व्यापारियों ने डीएम से वार्ता भी की। मोहल्ला रजागंज में गुरुवार से मीटर लगाने का काम शुरु होगा। एसडीओ मोहित गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों की सिटी मजिस्टेट से वार्ता हुई है। इसमें सिटी मजिस्टेट ने मीटर लगाने के आदेश दिए हैं। गुरुवार से वृहद स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.