बेगुसराय, फरवरी 24 -- नावकोठी। थाने के रजाकपुर से शराब के नशे में उत्पात मचाते नशेड़ी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसडीपीओ अमरजीत तिवारी ने बताया कि रजाकपुर निवासी लूटन पासवान के पुत्र रंजन कुमार को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करवाई गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने के कारण मद्य निषेध अधिनियम के तहत सूचना दर्ज करते हुए उसे कोर्ट भेज दिया गया। वह शराब के नशे में अपने ही चाचा के साथ बदसलूकी कर रहा था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम ने वहां जाकर उसे हिरासत में लिया गया। इस गिरफ्तारी में एसआई मिथिलेश कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.