बेगुसराय, दिसम्बर 25 -- नावकोठी। क्रिसमस डे के अवसर पर रजाकपुर स्थित चर्च में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह से ही चर्च परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और सजावटी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पादरी ने प्रभु यीशु के जीवन, प्रेम, शांति और भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डाला। प्रार्थना के बाद केक काटकर क्रिसमस की खुशियां साझा की गईं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें कैरोल गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए, वहीं अन्य समुदाय के लोगों ने भी पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने का पर्व है। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.