बेगुसराय, फरवरी 17 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर में मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान ने की। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने कहा कि भारतरत्न पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के सपनों को अब तक पूर्ण रूप से साकार नहीं किया जा सका है। वे सादगी, ईमानदारी और त्याग के प्रतीक थे। अपने सार्वजनिक जीवन में उन्होंने शुचिता का उच्च मानदंड स्थापित किया। अशोक कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.