रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट मैच में उड़ाया गर्दा, छक्कों के मामले में की टिम साउदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दो टेस्ट मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस मैच में भी हथियार डाल दिए थे। पहली पारी में टीम 133 के स्कोर पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 453 रन बोर्ड पर लगाकर अच्छी खासी बढ़त बना ली थी। जिस तरह से इस सीरीज में पाकिस्तान के बल्लेबाज खेले हैं, उसे देखकर उम्मीद की जा रही थी कि तीसरे ही दिन मैच खत्म हो जाएगा, लेकिन पाकिस्तान लाज बचाने में कामयाब रहा। सीरीज में पहली बार 200 रन का आंकड़ा पार करते हुए पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान कप्तान बाबर आजम समेत शान मसूद, अजान अवैस और रजाउल्लाह ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.