लखनऊ, अप्रैल 2 -- बीकेटी, संवाददाता।बीकेटी में बुधवार देर रात रजाई-गद्दे और पर्दे की दुकान ओम इंटर प्राइजेज में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में रखा भारी मात्रा में माल जल गया। सूचना के दो घंटे बाद दमकल पहुंचने से लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने हंगामा किया और सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। हादसे के दौरान सीतापुर रोड पर आवागमन बाधित हो गया, जिससे जाम लग गया। एफएसओ प्रशांत कुमार का दावा है कि व्यापारियों ने आग के कारण दुकान का सामान निकालकर सड़क पर फेंक दिया था। इस लिए वाहनों का आवागमन रुका और उनकी दमकल भी जाम में फंस गई थी।बरगदी गांव निवासी दुकानदार राम लखन मिश्रा की रजाई गद्दे, पर्दे, तखत की दुकान है। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे उनकी दुकान से धुआं और आग की लपटें ...