बागपत, अप्रैल 27 -- सिसाना-संतोषपुर मार्ग पर सूखे रजवाहे में मिले युवक के शव की सोमवार को भी शिनाख्त नहीं हो पाई।दरअसल, गत दिवस संतोषपुर मार्ग पर सूखे रजबहे में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। युवक के गले में गमछा लिपटा हुआ था। उसकी नाक और कान से खून निकल रहा था। जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, तो उसके हाथ पर कृष्णपाल शकुंतला लिखा हुआ मिला था। जिसके बाद पुलिस ने घंटों तक शव की शिनाख्त के प्रयास किए थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। यह भी पढ़ें- हत्या कर रजवाहे में फैंका शव, मृतक की नहीं हुआ शिनाख्त जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। सोमवार को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुल...