बुलंदशहर, मई 1 -- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव हसनगढ़ के रजवाहे में ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की सुबह गांव हसनगढ़ के रजवाहे में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। साथ ही शव को रजवाहे से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किए। शव की शिनाख्त कृष्ण कुमार(55 वर्ष) पुत्र रतिराम निवासी गांव पाली थाना सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा) गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। विगत 29 अप्रैल से लापता था। जिसके संबंध में थाना सूरजपुर में गुमशुदगी दर्ज है। मृतक के गले पर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोट-ग्रेटर नोएडा के एक व्यक्ति का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.