बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बेनीपुर के पास रजवाहे में एक युवक अज्ञात शव बहता हुआ मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कायस्थवाड़ा चौकी इंचार्ज दर्पण चौधरी ने बताया कि सोमवार देर शाम ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि रजवाहे में एक शव बहता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। बताया कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के क्षेत्र में पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...