मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- छपार। छपार थाना क्षेत्र में गांव रई के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली रजवाहे में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवक की नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। गांव रई निवासी अक्षय उर्फ कलवा अपने परिजनों के साथ खेत पर काम करने गया था। उनका रिश्तेदार कन्हैया निवासी मन्सूरपुर भी गांव रई में आया हुआ था। रविवार को दोपहर बाद काम खत्म करने के पश्चात कन्हैया ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घर के लिए चल दिया। उसके साथ ट्रैक्टर पर कलवा उर्फ अक्षय भी सवार था। गांव में रजवाहे की पटरी पर ट्रैक्टर से उसका नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर रजवाहे में पलट गया, जिसके नीचे दबने से कन्हैया की मौत हो गई, जबकि कलवा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची छपार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...