मेरठ, मई 12 -- परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास स्थित रजवाहे में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नूरनगर थाना लिसाड़ी गेट निवासी टीनू 35 वर्षीय पुत्र पप्पू सोमवार सुबह साइकिल से परतापुर स्थित फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में उसे अचानक दौरा पड़ गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरा। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने रजवाहे में शव पड़ा होने की सूचना परतापुर पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि मृतक की पहचान टीनू पुत्र पप्पू निवासी नून नगर थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला दौरा पड़ने ...