हाथरस, जून 19 -- रजवाहे में उतराता मिला अधेड़ का शव - कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला कलू का मामलाहाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला कलू में शुक्रवार को अधेड़ का शव रजवाहे में उतराता मिला। इससे क्षेत्र के सनसनी में मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है।मृतक की उम्र लगभग 50 से 52 वर्ष बताई जा रही है। शव के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। शव फूला हुआ और दुर्गंधयुक्त होने के कारण आशंका है कि यह दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। मृतक ने गहरे हरे रंग की शर्ट और लोअर पहनी हुई है। यह भी पढ़ें- संशोधित खबर:रजवाहे में उतराता मिला अधेड़ का शव पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही है। आसपास के गांवों में लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगालकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। कोतवाली...