रजवाहे पर बनी पुलिया को लेकर बवाल, हाथापाई में जेई घायल
औरैया, मई 25 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर नगर से सटे हरचंदपुर रजवाहा पर स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई पुलिया को हटाने पहुंचे सिंचाई विभाग और ग्रामीणों के बीच सोमवार को जमकर बवाल हो गया। विरोध के दौरान हुई हाथापाई में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। रामगढ़ मार्ग स्थित मंगलम कॉलोनी मोड़ पर स्थानीय रहवासियों ने आवागमन की सुविधा के लिए चंदा जुटाकर कुछ दिन पहले रजवाहे पर पुलिया का निर्माण कराया था। सिंचाई विभाग ने इसे अवैध बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी।
विरोध और बवाल सोमवार को सिंचाई खंड के अवर अभियंता राजीव कुमार, हरिश्चंद्र, सहायक अभियंता सुभाष चंद्र शर्मा एवं सिंच पर्यवेक्षक सुभाष प्रसाद टीम और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही विभागीय टीम ने पुलिया तोड़ने की कार्रवाई शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.