बागपत, जून 27 -- मीरापुर रजवाहे में खानापूर्ति की सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पिछले करीब एक सप्ताह से रजवाहे की पटरी पर सिल्ट और गंदगी के ढेर पड़े हैं, लेकिन उन्हें उठाने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। इससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर वाहनों की आवाजाही के कारण सूखी सिल्ट धूल बनकर हवा में उड़ती रहती है। धूल के गुबार से राहगीरों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, वहीं वाहन चालकों की दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा चलने पर घरों और दुकानों तक में धूल भर जाती है, जिससे रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सिंचाई विभाग द्वारा रजवाहे में उग...