रजवाहे की पटरी कटने से मकान व संपर्क मार्ग जलमग्न
हाथरस, जून 6 -- सादाबाद। क्षेत्र के गांव नगला भूरा के निकट जुगसना रजवाहे की पटरी कटने से आसपास के गांवों में जलभराव हो गया। संपर्क मार्ग जलमग्न हो गया व निचले स्थानों पर मकानों में भी पानी भर गया। गांव नगला भूरा के कुछ लोग टहलने निकले तो गांव की सड़कों पर जलभराव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत गांव के अन्य लोगों को रजवाहे की पटरी कटने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कटी हुई पटरी को खुद जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद, ग्रामीणों ने एक जेसीबी मशीन मंगवाई। जेसीबी की सहायता से काफी देर बाद कटाव को बंद कर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। हालांकि, तब तक अधिकांश सड़क और निचले स्तर के मकानों में पानी भर चुका था। पानी खेतों और आबादी की ओर बढ़ने लगा। गांव की सड़क पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। पानी निचले क्षेत्र में बने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.