शामली, जनवरी 28 -- सींगरा ग्राम पंचायत के एक किसान की लगभग 20 बीघा गेहूं की तैयार फसल सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते पूरी तरह नष्ट हो गई। जाट फार्म सींगरा निवासी किसान जगदीश शर्मा के खेतों में मंगलवार देर रात राजबाहे में छोड़े गया पानी ओवर फ्लो होने से जलभराव हो गया, जिससे खड़ी फसल पानी में डूब गई और भारी नुकसान हुआ। पीड़ित किसान का आरोप है कि सिंचाई विभाग के ठेकेदार द्वारा राजबाहे की सफाई के दौरान आवश्यकता से अधिक गहराई तक खुदाई करा दी गई। इसके चलते राजबाहे का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में रिसाव करने लगा। जिससे खेतों में पानी भर गया और गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। पीडित किसान ने बताया कि इससे पूर्व भी इसी राजबाहे के कारण उसकी फसल दो बार नष्ट हो चुकी है, जिसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.