रजवाहा में पानी नहीं होने से धान की नर्सरी डालने में देरी
गाजीपुर, मई 28 -- खानपुर। शारदा सहायक खंड-36 के अंतर्गत औड़िहार और अमूवारा रजवाहा में पानी न छोड़े जाने से क्षेत्र के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सैदपुर तहसील के मकरसन, मौधा, नसीरपुर, लौलहा, सौना, शिवदासपुर, भुजहुआ, पोखरा, जैनपुर, अमेदा, करमपुर और भदैला समेत दर्जनों गांवों के किसान सिंचाई के लिए इसी रजवाहा पर निर्भर हैं। किसानों का कहना है कि धान की बेहन और नर्सरी की तैयारी प्रभावित हो रही है। रजवाहा और उससे निकली माइनरों में पानी न पहुंचने से खेत सूखने लगे हैं। मजबूरी में किसान पंपिंग सेट और डीजल इंजन से सिंचाई कर रहे हैं, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- हाईड्रम योजना तीन माह से बंद, किसानों में आक्रोश किसान विपुल चौबे, गोविंद सिंह यादव, बदन यादव और अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण समय से पानी नहीं छोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.