चंदौली, नवम्बर 24 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क चौड़ीकरण के दौरान गंदा नाला का पानी गिराये जाने के लिए वैकल्पिक रूप से सकलडीहा रजवाहा में रविवार को सीवर लगाया गया है। जिसकी जानकारी होने पर किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने गंदा नाला का सीवर पाइप हटाये नहीं जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। चंदौली से सकलडीहा वाया सैदपुर हाइवे का निर्माण हो रहा है। सकलडीहा में गंदा नाला का पानी निकासी के लिये वैकल्पिक रूप से गंदा नाला का पानी रजवाहा में गिराये जाने के लिये रविवार को पाइप लगाया गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामी प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव किसान नेता अरविंद राजभर सहित अन्य किसानों ने मौके पर पहुंचकर गंदा नाला पानी निकासी हेतु सीवर पाइप लगाये जाने पर विरोध जताया। बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा रजवाहा में गंदा पानी बहाये जाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.