बागपत, मई 4 -- रमाला। किशनपुर बराल-पुसार मार्ग पर बिजवाड़ा रजवाहे की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा ज्वार, गन्ना और मक्का की फसल जलमग्न हो गई। तेज बहाव के साथ पानी खेतों को लीलता हुआ किशनपुर खास से होता हुआ गांव तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। विजय सिंह, अनिल, पुष्पेंद्र, नरेश, बबलू, प्रवीन आदि किसानों ने बताया कि कुछ समय पूर्व ठेकेदार ने गांव की जलनिकासी के लिए रजवाहे की पटरी काटकर रजवाहे के नीचे से बम्बे दबाए थे, लेकिन मरम्मत कार्य में घोर लापरवाही बरती गई। मिट्टी को ठीक से सघन नहीं किया गया, जिसके चलते पानी का दबाव पड़ते ही पटरी उसी स्थान से टूट गई। यह भी पढ़ें- टेल की जगह यमुना में पहुंच रहा बेरौचा रजबहा का पानी पटरी टूटते ही रजवाहे का पानी बेकाबू हो गया और देखते ही देखते खेतों में भर गया। ज्वार, गन्ना और मक्का की ख...