मेरठ, फरवरी 5 -- सरधना। नंगला ऑर्डर रोड स्थित सिंचाई विभाग का रजवाहा लंबे समय से गंदगी से चोक है। डेयरी संचालकों द्वारा गोबर और गंदा पानी उसमें बहाया जा रहा है। पूर्व बार अध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत पर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने एसडीएम सरधना से एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बता दें, कि अधिवक्ता व पूर्व बार अध्यक्ष मलखान सैनी ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि मोहल्ला छावनी से सटे रजवाहे के पास उनकी कृषि भूमि है। रजवाहे के दोनों ओर कई डेयरियां संचालित हैं, जिनमें हजारों पशु रखे गए हैं। आरोप है कि डेयरी संचालक पशुओं का गोबर और गंदा पानी रजवाहे में बहा रहे हैं। इसके चलते रजवाहा पूरी तरह चोक हो गया है। रजवाहा बंद होने से पानी की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.