औरैया, फरवरी 27 -- अछल्दा, संवाददाता। घसारा से निचली गंग नहर से निकले बूढ़ादाना रजवाहा में पसैया गांव के पास गुरुवार देर रात अचानक खंदी फटने से दो दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव से रजवाहा के किनारे बनी सड़क के ऊपर से पानी निकलकर सीधे खेतों में जा घुसा, जिससे गेहूं, सरसों सहित अन्य खड़ी फसलें डूब गईं। बताया गया कि रात में नहर का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे रजवाहा में पानी का दबाव बढ़ा और खंदी फट गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि पसैया मार्ग पर बनी सड़क को पार करता हुआ किसानों के खेतों तक पहुंच गया। रात के समय घटना होने से किसान तत्काल कुछ समझ नहीं सके। सुबह जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो फसलें पानी में डूबी देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को अवगत कराया। विभाग ने सुबह करीब पांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.