रजवापुर में हादसा होते ही मची चीख पुकार, लोग दहले
बहराइच, अप्रैल 25 -- बहराइच , संवाददाता। नानपारा इलाके का रजवापुर इलाका तब दहल उठा। जब तुफानी रफ्तार से जा रही बोलेरो ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा तो उछाल मार दूर जा गिरा। वही सवार बालक सहित चारो सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हर सप्ताह जिले में दो से तीन ई रिक्शा बड़ी दुर्घटना के शिकार हो रहे है। दुर्घटना के वक्त तमाम लोग दौड़े और समय से घायलों को नानपारा सीएचसी भेजा। फिर भी चिकित्सकों के भरसक कोशिश के बाद बालक सहित तीन असामयिक काल का शिकार हो गए। नानपारा कोतवाली के कौव्वाभारी निवासी अशोक कुमार रोते बिलखते कहते है कि उनके भाई व भतीजे की तो लापरवाही से बोलेरो की टक्कर के चलते जान ग ई ही, गरीब रिक्शा चालक की भी हमेशा के लिए सांसे थम गई। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक ने ट्रक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, 10 घायल-पेज-3 लीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.