पलामू, मार्च 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह के हनुमान मंदिर सम्मतटांड़ के प्रागंण में चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ के 19वें अधिवेशन कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा हनुमान मंदिर, समतटांड़-रजवाडीह से शुरू होकर त्रिवेणी संगम तट तक गई। विधि-विधान से पूजन व कलश जल भराव करने के बाद शोभायात्रा भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में लौटी। उत्साहित श्रद्धालुओं से सुसज्जित शोभायात्रा का नेतृत्व मुख्य अतिथि पूर्व मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने किया। इस अवसर उन्होंने सियाराम मय सब जानी का स्मरण करते हुए कहा कि यज्ञ का उद्देश्य सबके प्रति सम्मान का भाव जागृत करना व समृद्धि लाना है। यज्ञ 27 मार्च तक आयोजित होगा। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा-अर्चना व मंत्रोचार आचार्य पंडित ऋषिकेश पाण्डेय ज...