पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर। रजवाडीह गांव के मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शनिवार को समारोह कर विदाई दी गई। विद्यालय में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने बताया कि इस वर्ष कक्षा आठवीं के सभी 47 छात्र-छात्राएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षिका निशा, प्रियंका कुमारी, पूनम रानी, शिक्षक विजय कुमार ठाकुर तथा लैब इंस्ट्रक्टर अनूप कुमार मिश्रा ने बच्चों को स्वयं भोजन परोसा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों के स्नेह और ...