रजवाडीह के मवि में योग क्लब पुनर्गठित
पलामू, जून 17 -- मेदिनीनगर। सदर प्रखंड के रजवाडीह गांव के मध्य विद्यालय में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के सिलसिले में योग क्लब पुनर्गठित किया गया। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी योग क्लब के पदेन अध्यक्ष व नोडल शिक्षिका निशा कुमारी सचिव चुने गए। बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री अनुष्का कुमारी, खेल मंत्री चंचला कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री सोनम कुमारी, पोषण मंत्री रचना कुमारी तथा योग में रूचि लेने वाले विद्यार्थी द्वय सौरभ कुमार व मनीषा कुमारी योग क्लब के सदस्य बनाए गए। शिक्षिका प्रियंका कुमारी, पूनम रानी, शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा ने पुनर्गठन में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि योग दिवस को यादगार तरीके मनाने के लिए कक्षा शुरू होने के पूर्व प्रतिदिन प्रातः योगाभ्यास कराया जा रहा है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.