मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित अनुसूचित जाति जनजाति रजवाड़ा बालिका आवासीय स्कूल में गुरुवार को अचानक आठ छात्राएं बीमार पड़ गईं। आनन-फानन में शिक्षकों ने सभी छात्राओं को पीएचसी में भर्ती कराया। नौवीं की छात्रा मौसमी कुमारी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके अलावा अन्य सात छात्राओं में बुखार, पेट दर्द और सिर दर्द की शिकायत थी। इस दौरान स्कूल में अफरातफरी मची रही। छात्राओं के बीमार पड़ने की सूचना पर अन्य अभिभावकों की भी बेचैनी बढ़ गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार चौधरी ने बताया कि मौसमी को ऑक्सीजन दी गई। एक घंटा बाद सुधार होने पर दवा देकर छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- एचपीवी टीकाकरण के दौरान तीन छात्राएं बेहोश, पीएचसी में इलाज के बाद सभी सुरक्षित इसके अलावा सात अन्य छात्राओं को दवा ...