मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- कुढ़नी। रजला में रविवार दोपहर करीब एक बजे नीलगाय से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि कार मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही थी। इसी बीच अचानक नीलगाय सड़क पार करने लगी, जब तक चालक समझ पाता कार टकरा गई। फकुली थाना प्रभारी विष्णु पांडे ने बताया कि हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.