रजला में कैफेटेरिया निर्माण का मंत्री ने किया अवलोकन
मुजफ्फरपुर, जून 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूबे के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने शनिवार को जिले के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन महत्व के स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की संभावनाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने कुढ़नी के रजला शिव मंदिर परिसर में कैफेटेरिया निर्माण, पर्यटन विकास तथा तालाब में वाटर स्पोर्ट्स की व्यवस्था विकसित करने की योजना का अवलोकन किया। इसके अलावा फकुली में बाबा गरीबनाथ धाम का तोरण द्वार निर्माण, चन्द्रहट्टी केवल स्थान में कैफेटेरिया निर्माण एवं पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री ने कुढ़नी के तुर्की मेलागाछी में कांवरिया श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए वे-साइड एमेनिटीज निर्माण तथा पर्यटन विकास की संभावनाओं का भी जायजा लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.