रामगढ़, अप्रैल 5 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने माँ छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा क्षेत्र में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के तहत दुकानदारों को दिए गए अतिक्रमण नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। अंचल अधिकारी चितरपुर की ओर से अतिक्रमण वाद संख्या 01/2026 के तहत दुकानदारों को नोटिस जारी कर 8 अप्रैल 2026 को अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। यह भूमि बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 के अंतर्गत सार्वजनिक भूमि बताई गई है। प्रभावित दुकानदारों ने अपनी समस्या जयराम महतो के समक्ष रखी। जिसके बाद उन्होंने रामगढ़ उपायुक्त रामगढ़ से फोन पर बातचीत की। कहा कि कोर्ट के आदेशों का सम्मान आवश्यक है, लेकिन वर्षों से बसे दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी स...