रामगढ़, अप्रैल 3 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर बुधवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में रजरप्पा मंदिर परिसर में अतिक्रमण हटाने के संबंध में अभियान चलाया गया। इस क्रम में जिला प्रशासन ने 254 दुकानदारों को चिन्हित करते हुए उन्हें 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने एवं दुकान खाली करने का नोटिस दिया था। इसी को लेकर बुधवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार व अंचल अधिकारी चितरपुर दीपक मिंज के साथ रजरप्पा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी दुकानदारों से जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई तथा स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालकों, मंदिर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.