रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रजरप्पा मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु के साथ पुलिसकर्मियों की ओर से कथित रूप से मारपीट किए जाने की घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने विज्ञप्ति जारी कर घटना को शर्मनाक और निंदनीय बताया है। दीपक मिश्रा ने कहा कि रजरप्पा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को हुई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अपने परिवार के साथ पूजा करने आए एक श्रद्धालु को तीन-चार पुलिसकर्मी डंडों और थप्पड़ों से पीट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान श्रद्धालु के साथ आई महिला को भी पुलिसकर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.