रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य राकेश सिन्हा ने रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ पुलिस कर्मियों की ओर से कथित मारपीट की घटना को गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस महानिदेशक झारखंड को पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित माता छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों की ओर से श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर इस प्रकार की घटना से आमजन की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। राकेश सिन्हा ने अपने पत्र में कहा कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.