रांची, मार्च 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं पर पुलिसकर्मियों द्वारा हुए बर्बर लाठीचार्ज पर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों से हेमंत सरकार में हिंदुओं की आस्था, पर्व-त्योहार, पूजा-पाठ में पुलिस प्रशासन द्वारा बाधा पहुंचाई जा रही। विगत वर्ष तो सरहुल पूजा की शोभायात्रा को भी पुलिस कर्मियों ने नहीं बख्शा था। उन्होंने कहा कि दशहरा, रामनवमी, शिवरात्रि में भी कभी मूर्ति छोटा करने, कभी झंडा छोटा करने कभी शोभा यात्रा का मार्ग बदलने जैसे राज्य सरकार के निर्णयों ने पुलिस प्रशासन के मनोबल को हिंदू सनातन विरोधी बना दिया है। उन्होंने कहा कि रजरप्पा में आखिर क्यों निहत्थे श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसाई गईं। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.