रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, इनर व्हील क्लब ने लगाईं 21 सीटें
रामगढ़, अप्रैल 21 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। समाज सेवा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने रजरप्पा मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सात तीन-सीटर कुर्सियों (कुल 21 सीट) की मंगलवार को स्थापना की है। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। बैठने की समुचित व्यवस्था के अभाव में उन्हें लंबे समय तक खड़े रहने के कारण असुविधा होती थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए क्लब ने यह सराहनीय पहल की। नई कुर्सियां विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होंगी, जो घंटों तक कतार में खड़े रहते हैं और थक जाते हैं। अब वे बीच-बीच में बैठकर विश्राम कर सकेंगे, जिससे उनका दर्शन अनुभव अधिक सहज और आरामदायक होगा। इस अवसर पर क्लब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.