रांची, मार्च 9 -- रांची। श्री सनातन महापंचायत झारखंड के सह संयोजक संजय जायसवाल ने रजरप्पा मंदिर परिसर में मारपीट के वायरल वीडियो की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को उसकी वृद्ध मां, पत्नी और मासूम बच्चों के सामने बेरहमी से पीटना न केवल विचलित करने वाला है, बल्कि मानवता को भी शर्मसार करता है। यह घटना मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और इससे पुलिस की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.