रामगढ़, मार्च 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हरे राम ब्रह्मचारी उर्फ बोरिया बाबा 107 वर्ष का निधन 18 मार्च को बड़ोदरा में हो गया था। दूसरे दिन गुजरात के नर्मदा नदी तट स्थित श्री खोडियार तपोवन तीर्थ मौलेथा गांव सिनोर चौकड़ी बड़ोदरा में उन्हें मिट्टी समाधि दी गई। उसके बाद वाराणसी में अघोराचार्य गौतम सिद्धार्थ राम ने बाबा कीनाराम के आश्रम में महा भंडारा का आयोजन किया गया। ये जानकारी बोरिया बाबा के शिष्य मनोज मिश्र ने देते हुए बताया कि बोरिया बाबा का रजरप्पा में वर्षों से आश्रम है। जहां बाबा अधिकांश समय बीताते थे, वे कुछ दिनों से बड़ोदरा में रह रहे थे। बाबा की बड़ोदरा में समाधि के बाद वहां से मिट्टी लाई गई है, जिसे रजरप्पा के आश्रम में रखा गया है। यहां 5 अप्रैल को समाधि पूजन होगा। 6 और 7 अप्रैल को हरे राम संकीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.